Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसहायक अध्यापक गबर सिंह बिष्ट की पहल से खेल-खेल में शिक्षा से...

सहायक अध्यापक गबर सिंह बिष्ट की पहल से खेल-खेल में शिक्षा से खिल रहा बचपन

कोटद्वार : शिक्षा में नित नए प्रयोगों की बदौलत बच्चे खेल-खेल में शिक्षित हो रहे हैं। प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्रामसभा मैरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद के छात्र-छात्राएं प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में जलवे बिखरे रहे हैं। यह सब विद्यालय में तैनात ग्राम मैरा निवासी सहायक अध्यापक गबर सिंह बिष्ट के प्रयासों की बदौलत ही संभव हो पाया है।

इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित हो चुके विद्यालय के दस बच्चे

पिछले सात वर्षों में विद्यालय के दस बच्चे भारत सरकार की ओर से जारी इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। जिस दिन बच्चे किताबों को बोझ समझने के बजाए पुस्तकों से आनंद उठाने लगेंगे, किताबों को लेकर बच्चों का मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2021 से सम्मानित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्याखांद के सहायक अध्यापक गबर सिंह बिष्ट का यही मानना है। उनका कहना है कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाया जाए तो विषय उनकी समझ में बेहतर तरीके से आएगा। कहा कि उनका प्रयास होता है कि बच्चों का चहुंमुखी विकास हो। वे बच्चों में छिपी प्रतिभाओं का आंकलन कर उसे निखारने का कार्य करते हैं।

सात बच्चों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मिली

नतीजा, उनके विद्यालय के बच्चे जिले व राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं। वर्तमान में उनके विद्यालय के सात बच्चों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति व दो बच्चों को राज्य छात्रवृत्ति मिल रही है। गबर सिंह बिष्ट को 2019 में गवर्नर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

बच्चों के लिए बनाया यू-ट्यूब चैनल

विद्यालय में बच्चों को गणित व विज्ञान विषय पढ़ाने वाले गबर सिंह बताते हैं कि बच्चों को आनलाइन शिक्षा के लिए उन्होंने अपना यू-ट्यूब चैनल तैयार किया। इस चैनल के जरिए उन्होंने विज्ञान व गणित पढ़ाया।

उन्होंने बताया कि 2021 में एक माह तक नवाचार के रूप में उन्होंने दूरदर्शन के देहरादून केंद्र से ज्ञानदीप कार्यक्रम के तहत कक्षा सात व आठ के बच्चों को विज्ञान व गणित पढ़ाया। कहा कि उनका प्रयास यही है कि बच्चों को आसान तरीके से विज्ञान व गणित में पारंगत किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments