Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरक सिंह रावत ने जिस मांग के लिए दे डाली थी इस्तीफे...

हरक सिंह रावत ने जिस मांग के लिए दे डाली थी इस्तीफे की धमकी, उसके लिए आज हुआ भूमि पूजन

कोटद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कलालघाटी में मेडिकल कालेज के लिए चयनित जमीन का भूमि पूजन किया। शासन ने मेडिकल कालेज के लिए 25 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। इस दौरान पचास बैड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। आपको बता दें कि हाल ही में कालेज निर्माण की मांग को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत ने इस्तीफे की धमकी दे डाली थी। इसके बाद से ही उत्तराखंड की सियासत में भूचाल मचा रहा।

कलालघाटी में आयोजित कार्यक्रम में हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार में मेडिकल कालेज का लाभ गढ़वाल की पूरी जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र की जनता से मेडिकल कालेज बनाने का जो वायदा किया था, उसे पूरा किया है। प्रदेश सरकार स्वयं के संसाधनों से इस मेडिकल कालेज का निर्माण करेगी। इस मौके पर गुरुकुल महाविद्यालय के कुलपति विश्वपाल जयंत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला सहित कई अन्य मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने दिखाए काले झंडे

युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मंत्री रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। दरअसल, मंत्री हरक सिंह हल्दूखाता में सरकार के पांच साल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। शुक्रवार को कलालघाटी क्षेत्र में भूमि मेडिकल कालेज भूमि पूजन के बाद रावत हल्दूखाता तिराहे पर स्थित एवीएन स्कूल परिसर के खेल मैदान में बनाए कार्यक्रम स्थल में पहुंचे थे।

यहां तिराहे पर खड़े युकां कार्यकर्त्ताओं ने उनके काफिले के पहुंचते ही काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि अगर हरक सिंह रावत को क्षेत्र के विकास की चिंता होती तो योजनाओं का शिलान्यास पूर्व में हो चुका होता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments