Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहर्षोल्लास के साथ मनाई गई महानवमी, सुबह से ही मंदिरों में लगा...

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महानवमी, सुबह से ही मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

कोटद्वार। नवमी पर भक्तों ने मां भवानी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में उगाई गई हरियाली काटी व कन्याओं को जिमाकर माता से सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

सोमवार को नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती का पूजन किया। नौ दिन के व्रतों का परायण कर मंदिर व घरों में विशेष पूजन के साथ हवन भी किया गया। कन्याओं को भोजन व दक्षिणा देने के बाद ही श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।

माता के किए दर्शन
इस मौके पर सुखरौ देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर व दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने लाइन पर लगाकर माता के दर्शन किए और भजन-कीर्तनों के माध्यम से माता का गुणगान किया।

सुबह से ही लगा भक्तों का तांता
वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र के कांडी स्थित माता श्याम सुंदरी देवी, महावगढ़ मंदिर, दमराडा स्थित राजराजेश्वरी देवी मंदिर, ज्वाल्पा देवी, सतपुली और बिलखेत में माता भुवनेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे।

ज्वाल्पा धाम में उमड़े श्रद्धालु
शारदीय नवरात्र पर सिद्धपीठ ज्वाल्पा धाम माता के नारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर समिति व पूजा समिति के संयुक्त तत्वाधान में माता के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments