Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़अस्कोट में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, युवक की मलबे में दबने से...

अस्कोट में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, युवक की मलबे में दबने से मौत

पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट क्षेत्र के रसगाड़ी में शुक्रवार तड़के भूस्खलन की घटना में एक मकान ध्वस्त हो गया और भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवन जोशी (22 वर्ष), पुत्र ललित मोहन जोशी के रूप में हुई है।

घटना ओजपाली तोक में हुई, जहां अचानक पहाड़ी से आए मलबे और बोल्डर ने ललित मोहन जोशी के मकान की छत तोड़ दी। मकान के भीतर सो रहे भुवन जोशी मलबे में दब गए। भारी मात्रा में मलबा होने के कारण परिजन इसे हटाने में असमर्थ रहे।

ग्रामीणों ने तुरंत राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक भुवन जोशी की मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई है। युवक की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments