Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी मरीज़ को डोली में ढोने को मजबूर है ग्रामीण, मदरमा...

आज भी मरीज़ को डोली में ढोने को मजबूर है ग्रामीण, मदरमा गाँव से मरीज़ को डोली में 7 किलोमीटर उबड़ खाबड़ रास्तो से ढोने को लोग मजबूर

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी क्षेत्र के लोग अब भी सड़क नही होने के चलते 7 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने को मजबूर है। क्षेत्र के मदरमा गाँव से एक ऐसी ही विचलित करने वाली तस्वीर सामने आयी। यहां के एक मरीज को ग्रामीणों ने कुर्शी की डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया। जिसके लिए ग्रामीणों को उबड़ खाबड़ रास्तो से होते हुए 7 किलोमीटर का सफर करना पड़ा। दरअसल मदरमा गाँव के सुदर सिंह को पैर में चोट लगी थी और वह चलने में असमर्थ था। ऐसे में ग्रामीणों ने लकड़ियों में कुर्सी बांधकर डोली बनाई और मरीज़ को खराब रास्तो से होते हुए सड़क तक पहुंचाया। जहां उसे मवानी के अस्पताल में भर्ती किया गया। मदरमा गाँव के प्रधान उमेश धामी ने बताया कि उनके गांव में अब तक सड़क नही बनी है साथ ही पिछले साल की आपदा के दौरान जो रास्ते क्षतिग्रस्त हो गये थे वो अब भी जस के तस पड़े है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र को सड़क से जोड़ने की मांग की है।

: उमेश धामी, ग्राम प्रधान मदरमा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments