Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी...

जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को  अपनी जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। लंबे समय बाद अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। गांव पहुंचते ही महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और पारंपरिक स्वागत गीत गाए।

सीएम धामी ने village बरमाऊ–तुंडी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत एक पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

अपनी धरती और अपने लोगों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री भी बेहद भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए। टुंडी गांव में कार्यक्रमों के बाद वे जौलजीबी के लिए रवाना हुए, जहां वे ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments