Sunday, March 8, 2026
Homeपिथौरागढ़थल-मुनस्यारी मार्ग पर भारी हिमपात होने से कई वाहन और यात्री सड़क...

थल-मुनस्यारी मार्ग पर भारी हिमपात होने से कई वाहन और यात्री सड़क पर फंसे

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में मौसम की मार पर्यटकों समेत स्थनीय लोगों पर भी पड़ रही है। मंगलवार की शाम थल-मुनस्यारी मार्ग पर भारी हिमपात होने के कारण एक दर्जन से अधिक वाहन और 50 से अधिक यात्री सड़क पर फंस गए। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से रास्ता खुलवाने व लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कोई इंतजाम न होने के कारण खासी परेशानी उठानी पड़ी।

16 किलोमीटर तक चले पैदल

रातापानी से पातळथौड़ के बीच आधा फीट से अधिक बर्फ गिरने से कालामुनि के पास वाहन फंस रहे। कुछ यात्री 16 किमी पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। कुछ लोग बर्फ में चल कर सात किमी दूर बिटलीधार तक पहुंचे। जहां से स्थानीय युवाओं और पुलिस ने उन्हें मुनस्यारी पहुंचाया। जिसमें आठ साल की प्राची और 64 वर्षीय धाम सिंह भी शामिल थे। यात्रियों को बर्फबारी के बीच मुनस्यारी पहुंचाने वाले थानाध्यक्ष महेश जोशी सहित अन्य लोगों मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी फंसे लोगों को मुनस्यारी तक पहुंचाया।

बर्फ में फिसला वाहन

मार्ग में एक पर्यटक वाहन बर्फ में फिसल गया। वाहन में सवार तीनों लोग फिलहाल सुरक्षित हैं। उन्हें भी रात को मुनस्यारी पहुंचाया गया। लोनिवि अभियंताओं को फोन किया गया परन्तु सभी के फोन नॉट रिचेबल मिले। यात्रियों ने मार्ग खोलने के लिए विभाग द्वारा किसी तरह की व्यवस्था नहीं किए जाने पर रोष जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments