Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं खुला कैलास मानसरोवर मार्ग, खतरे के निशान से ऊपर बह रही...

नहीं खुला कैलास मानसरोवर मार्ग, खतरे के निशान से ऊपर बह रही काली नदी

पिथौरागढ़ : सीमांत पिथौरागढ़ में मौसम का मिजाज अब भी खराब है। उच्च हिमालय की चोटियों में हिमपात हो रहा है। निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग आठवें दिन भी यातायात के लिए नहीं खुला है।

व्यास घाटी के त्यौहार मनाने उच्च हिमालय गए सैकड़ों लोग फंसे हैं। आदि कैलास यात्री पड़ावों में हैं। 25वें दल को पिथौरागढ़ में ही रोक दिया गया है। नौ मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। मौसम के तेवर देखते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दहशत बनी है। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments