Sunday, March 8, 2026
Homeपिथौरागढ़पंचायत चुनाव के बाद हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच...

पंचायत चुनाव के बाद हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद

प्रतीकात्मक

मुनस्यारी । उत्तराखंड पंचायत चुनाव निपट चुके हैं। लेकिन विवाद अभी भी जारी हैं। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में चुनाव में हारे और जीते प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया।समकोट गांव के हारे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक बलवंत सिंह ने मल्ला समकोट के दुर्गा सिंह और अन्य की पिटाई कर दी। दुर्गा सिंह ने मुनस्यारी अस्पताल पहुंच कर मेडिकल बनाने के बाद तेजम चौकी में तहरीर दी है। गांव मे हो रही मारपीट से लोगों में खौफ है।

एसडीएम भगत सिह फोनिया ने पुलिस को तुरन्त कार्रवाई करने और शान्ति व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments