Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति की हालत...

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

पिथौरागढ़: झूणी मलान से पिथौरागढ़ आ रही एक ईको मारुति कार झूणी मलान मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआर को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में कार में सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिथौरागढ़ के जगदंबा कालोनी निवासी हिमालया पब्लिक स्कूल के मालिक हीरा सिंह खाती 45 वर्ष अपनी निजी कार ईको मारुति कार यूके 05बी 1490 से भिटौला देकर पत्नी जानकी खाती 35 वर्ष के साथ सोमवार सुबह पिथौरागढ़ आ रहे थे।

झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने से गहरी खाई में गिर गया। कार के खाई में गिरने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया।

खाई में जानकी खाती 35 वर्ष पत्नी हीरा सिंह खाती की मौत हो गई थी और हीरा सिंह खाती घायल मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल को सड़क तक लाकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के शव को भी खाई से निकालकर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments