Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, बचाव को दौड़ी पत्नी को भी...

पिथौरागढ़ में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या, बचाव को दौड़ी पत्नी को भी जानलेवा हमला कर किया अधमरा

Murder in Pithoragarh: पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने घायल कर दिया।

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पहाड़ की शांत वादियां एक बार फिर हत्या की वारदात से दहल उठी है। हत्या की यह वारदात पिथौरागढ़ जिले के तहसील डीडीहाट के अंतर्गत तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर घोरपट्टा क्षेत्र में हुई है। जहां ननपापों गांव निवासी एक ग्रामीण को अटल गांव निवासी व्यक्ति ने लाठी डंडों से पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान पति के बचाव के लिए आई पत्नी को भी आरोपी ने लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया।

मामूली बहस के बाद बढ़ा विवाद
मामला राजस्व क्षेत्र का बताया जा रहा है। ननपापों गांव निवासी 48 वर्षीय प्रह्लाद सिंह पुत्र धनराज सिंह की घोरपट्टा में परचून की दुकान है। शनिवार को अटल गांव निवासी सोबन सिंह से उसकी किसी बात पर मामूली बहस हो गई थी। इसी बहस ने दोनों के बीच विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद सोबन राम ने प्रह्लाद पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और प्रह्लाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी गंभीर रूप से घायल
प्रह्लाद पर हमला हाेते देख वहीं पास में मौजूद उसकी पत्नी कलावती देवी पति को बचाने आई तो हत्यारोपी सोबन राम ने कलावती पर भी लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे कलावती देवी के गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कलावती के सिर, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट आई है।

ग्रामीणों में दहशत
दिनदहाड़े हमला और पीट पीट कर ग्रामीण की जान लेने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वे भी बीच बचाव को दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कलावती देवी को डीडीहाट सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

हत्यारोपी गिरफ्तार
वारदात की सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की भी तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments