Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपिथौरागढ़ में दहेज के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर...

पिथौरागढ़ में दहेज के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या, शव जलाकर सुबूत मिटाने की कोशिश

पिथौरागढ़ : शांत और संवेदनशील पर्वतीय जिले पिथौरागढ़ में 25 साल की महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सुबह ग्रामीणों देखा शव

पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गधेरे यानी तालाब के पास धुंआ उठते नजर आया। करीब जाने पर उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पहली बार में नहीं हो सकी शिनाख्त

ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल एमसी पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे। महिला का चेहरा और छाती का भाग जला हुआ था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतका की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

अधजला शव मिलने की सूचना पर आशंकित हुई मां

महिला का अधजला शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैली तो हलचल मच गई। पिथौरागढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर रियांसी गांव की एक महिला के रात में घर नहीं लौटने पर स्वजनों को आशंका हुई।

आशंका होने पर शिनाख्त करने पहुंची मां

रियांसी निवासी सुनीता देवी ने मुख्यालय आकर शव की शिनाख्त की। उनकी आशंका सही साबित हुई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने लावारिश शव उनकी अपनी बेटी आनंदी देवी उम्र 25 वर्ष की है।

तीन माह से पति से अलग रह रही थी आनंदी

सुनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह छह वर्ष पूर्व छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन माह से मायके रियांसी में ही रह रही थी।

अगले दिन भेजने की बात कहकर ले गया था पति

कृष्ण कुमार बिण क्षेत्र में एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पास में ही कमरा किराए में लेकर रहता है। बीते रोज कृष्ण कुमार रियांसी और आनंदी को शाम को वापस घर भेज देने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आनंदी रात को घर नहीं लौटी।

दामाद पर सुनीता को था शक

आनंदी अगले दिन घर नहीं लौटी तो मां सुनीता देवी ने कृष्ण कुमार को फोन किया। उसने बताया कि आनंदी बीते रोज ही रियांसी के लिए निकल गई थी। कृष्ण कुमार आनंदी की ढूंढ खोज करने की बात कहकर रियांसी से वापस लौट गया। जिसके बाद सुनीता का शक और गहरा हो गया।

मोर्चरी में मां ने की शि‍नाख्‍त 

वहीं अज्ञात शव मिलने की खबर जब सुनीता को मिली तो उसकी आशंका प्रबल हो गई। वह अपने दामाद को लेकर पहले से ही आशंकित थी। जिसके बाद माेर्चरी पहुंचकर अपनी बेटी आनंदी के रूप में उसकी शिनाख्त की।

दहेज के लिए जिंदा जलाने का मुकदमा

सुनीता देवी ने अपने दामाद कृष्ण कुमार पर बेटी आनंदी देवी का दहेज के लिए उत्पीड़न करने और जिंदा जलाकर मार डालने की तहरीर पुलिस में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

बेरहमी से पीटकर की थी हत्‍या 

मृतका आनंदी देवी को घर लाने के बाद पति कृष्ण कुमार ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शह काे गधेरे में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। आज मामले का खुलासा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments