पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के पांखू कोटमन्या मार्ग पर बह रहे नाले को पर करते समय व्यापारी बाइक के साथ बह गया। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई । व्यापारी गणेश पाठक 48 वर्ष निवासी दशौली अपनी बाइक से पांखू कोटमन्या मार्ग पर आ रहा था। पांखू से दो किमी दूर बीती रात्रि की बारिश से देवीगाड़ नाला उफान में था और नाला सड़क पर बहता है। व्यापारी सड़क पर करते समय बाइक समेत बह गया। कुछ मीटर बहकर उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
बाइक के साथ नाले में बहा व्यापारी
RELATED ARTICLES

