Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: पोती का पैर नदी में फिसला तो दादी ने भी लगा...

उत्तराखंड: पोती का पैर नदी में फिसला तो दादी ने भी लगा ली छलांग

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां नदी में पोती का नदी में पैर फिसल गया तो दादी ने भी नदी में कूद मार दी पोती को बचाने के चक्कर में दोनों लोग बह गए और लापता हो गए।

हादसा रविवार का है। काली नदी के किनारे नेपाल सीमा से लगे कानड़ी ग्राम पंचायत के सीमू में काली नदी के किनारे लाटेश्वर मंदिर है। यहां रविवार को गांव के ही एक किशोर का जनेऊ संस्कार था जिसमें भाग लेने के लिए 52 वर्ष की तारा देवी पत्नी खड़क सिंह अपनी 8 साल की पोती लतिका के साथ निमंत्रण में गई थी। इस दौरान पोती को प्यास लगी तो वह दोपहर के करीब 1:00 बजे पानी पीने के लिए अपनी दादी के साथ काली नदी के किनारे गई लेकिन उसका पैर फिसल जाने की वजह से वह नदी में गिर गई और बहने लगी। वहां पर पोती को बहते देख दादी ने भी नदी में उसे बचाने के लिए कूद मार दी और वह भी तेज बहाव में बह गई।

जैसे ही यह खबर स्थानीय लोगों को मिली तो वहां हड़कंप मच गया। नदी किनारे लोग दोनों को खोजने लगे इस दौरान सूचना झुलाघाट थाने में भी दी गई जहां पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एसएसबी के जवान और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments