Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में चीन सीमा पर अलर्ट जारी, नाइट विजन कैमरों से रखी...

उत्तराखंड में चीन सीमा पर अलर्ट जारी, नाइट विजन कैमरों से रखी जा रही निगरानी

पिथौरागढ़। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के जवानों में झड़प के बाद भारत ने चीन से लगती अपनी सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से लगती सीमा पर भी अलर्ट जारी होने के बाद जवानों ने गश्त तेज कर दी है। नाभीढांग से लिपुपास तक आठ किमी के दायरे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां आईटीबीपी के साथ इंडियन आर्मी भी गश्त कर रही है। नाइट विजन कैमरों से भी सीमा पर नजर रखी जा रही है। बहरहाल यहां तनाव की स्थिति नहीं है।

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में स्थित भारत-चीन सीमा पर कुछ समय पूर्व चीनी सुरक्षा बलों ने लिपुपास को विवादित स्थल बताकर आपत्तिजनक बैनर लहराए थे। उसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने नाभीढांग से लिपुपास के आठ किमी के दायरे में सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिसके बाद इंडियन आर्मी अलर्ट हो गई थी। वहीं गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद चीन सीमा की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना ने भी नाभीढांग से लिपुपास तक आईटीबीपी के साथ संयुक्त कांबिंग (गश्त) शुरू कर दी है। यह कांबिंग दिनरात की जा रही है। रात को नाइट विजन उपकरणों के साथ सुरक्षा बल इस पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments