Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़तवाघाट के पास विस्फोट से गिरा मलबा, टनकपुर–तवाघाट हाईवे बंद, चीन सीमा...

तवाघाट के पास विस्फोट से गिरा मलबा, टनकपुर–तवाघाट हाईवे बंद, चीन सीमा का संपर्क टूटा

पिथौरागढ़। टनकपुर–तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवाघाट के पास चट्टान तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट के बाद भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने से हाईवे पूर्ण रूप से बंद हो गया है और चीन सीमा से संपर्क भी अस्थायी रूप से कट गया है।

हाईवे बंद होने का असर तल्लादारमा, पागला, गरबाधार, दारमा-चौदास और व्यास घाटी के लगभग पांच दर्जन गांवों पर पड़ा है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग बाहरी संपर्क से अलग-थलग हो गए हैं।

धारचूला से उच्च हिमालय की ओर जाने वाले कई वाहन बीच रास्ते फंसे हुए हैं। इनमें आदि कैलास यात्रा पर निकले यात्रियों के वाहन भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और संबंधित विभागों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तेजी से अभियान चलाया जा रहा है और यदि मौसम अनुकूल रहा, तो दोपहर बाद मार्ग खोलने की संभावना है। स्थानीय लोग और यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि राहत कार्य लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments