Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिग्गजों ने थामी प्रचार की कमान, चुनावी रणभूमि में पहुंचे सीएम धामी,...

दिग्गजों ने थामी प्रचार की कमान, चुनावी रणभूमि में पहुंचे सीएम धामी, हरीश रावत और देवेंद्र यादव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पिथौरागढ़ के हड़खोला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री पार्क स्थित कोटगाड़ी मंदिर के बाद गुंजी में आयोजित साइकिल रैली में प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह चंपावत पहुंचे। वहीं हरीश रावत भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे हैं। 

चंपावत उपचुनाव के लिए अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 31 मई को चुनाव होना है और चार जून को नतीजे आएंगे। ऐसे में पार्टियां अब चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सीएम धामी लगातार चुनावी क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments