Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेव सिंह मैदान में व्यायाम कर रहे 18 वर्षीय युवक को आया...

देव सिंह मैदान में व्यायाम कर रहे 18 वर्षीय युवक को आया हार्ट अटैक, गिरते ही हो गई मौत

पिथौरागढ़: दुनियाभर में इन दिनों अचानक ही दिल का दौरा पड़ने, कार्डियक अरेस्ट होने पर और उसके तुरंत बाद मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में शुक्रवार की सुबह व्यायाम कर रहे एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में खिलाड़ी अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।

व्यायाम कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर कासनी गांव का 18 वर्षीय युवक पारस कसन्याल सेना भर्ती की तैयारियों में जुटा हुआ था। वह हर रोज अपने गांव से दौड़ लगाकर नगर के देव सिंह मैदान में पहुंचकर व्यायाम करता था। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे वह मैदान में व्यायाम कर रहा था। व्यायाम के दौरान ही वह अचानक गिरकर बेहोश हो गया। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सक डॉ. आलम ने युवक की जांच की हृदय गति वापस लाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

युवक कि मौत पर साथी खिलाड़ियों ने जताया दुख
इसके बाद चिकित्सक ने पारस को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने इसे हृदयाघात बताया। इस घटना से अस्पताल में मौजूद खिलाडि़यों की आंखें नम हो गई। स्वजन भी तब तक अस्पताल पहुंच गए। गमगीन माहौल में युवक का शव उसके गांव कासनी ले जाया गया। युवक के आकस्मिक निधन पर तमाम ​खिलाडि़यों ने गहरा दुख जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments