Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनहीं खुला टनकपुर तवाघाट हाईवे हाईवे, लिपुलेख मार्ग पांचवे दिन भी बंद,...

नहीं खुला टनकपुर तवाघाट हाईवे हाईवे, लिपुलेख मार्ग पांचवे दिन भी बंद, धारचूला में छह मकान खतरे में

पिथौरागढ़ : टनकपुर तवाघाट हाईवे घाट और पिथौरागढ़ के बीच दिल्ली बैंड और गुरना के पास नहीं खुला। दिल्ली बैंड के पास मलबा हटाने का कार्य जारी । एनएच के अनुसार यााम छह बजे तक मार्ग खुलने का दावा किया गया है। गुरना के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। तीन दिन से पिथौरागढ़ की गैस, सब्जी की आपूर्ति बंद।

उधर धारचूला नगर के घटधार में सोमवार की रात बिना बारिश के ही भारी भूस्खलन हो गया। बीएसएनएल का टावर खतरे में आ गया। टावर का जनरेटर कक्ष ध्वस्त हो गया है। एक मकान पूरी तरह खतरे में आ चुका। छह अन्य मकान भी खतरे में है।

रात को भूस्खलन से हड़कमल मच गया। एसडीएम नंदन कुमार, तहसीलदार, राजस्व कर्मी, पुलिस और फायरब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। सात परिवारों को रात को ही शिफ्ट किया गया। मंगलवार की प्रात बीएसएनएल कर्मी टावर हटाने में जुटे है।

लिपुलेख मार्ग पांचवे दिन भी यातायात के लिए नही खुला है। उच्च हिमालय में फसे आदि कैलास यात्रियों सहित स्थानीय लोगो को मौसम ठीक रहने पर हैलीकॉप्टर से धारचूला लाया जाएगा। जिले में एक एनएच, एक सीमा मार्ग सहित दस मार्ग बंद है। काली नदी चेतावनी लेबल से ऊप्पर बह रही है।

जरूरी सामान की किल्लत बढ़ी
मार्ग बंद होने से पिथौरागढ़ के लिए मैदानी क्षेत्रों से सब्जी, गैस आदि की आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है। लोग पांच किमी से अधिक पैदल चलने को मजबूर हो चुके हैं। वाहनों का संचालन वाया सेराघाट होते हुए किया जा रहा है। एनएच ने मंगलवार की सुबह दस बजे तक मार्ग खोलने का दावा किया था। लेकिन अब शाम छह बजे तक खुलने की बातक ही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments