Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग से प्यार में सफल न हुआ तो ट्रेन के आगे कूद...

नाबालिग से प्यार में सफल न हुआ तो ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

रुद्रपुर। प्यार परवान नहीं चढ़ने से तनाव में आए एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वार्ड नंबर एक गांधीनगर दिनेशपुर निवासी अजय सरकार (21) पुत्र असीम सरकार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार मृतक गांव की एक नाबालिग से प्यार करता था। कुछ महीने पहले वह नाबालिग को लेकर भाग गया था। पुलिस ने अजय और नाबालिग को जागेश्वर से गिरफ्तार किया था। नाबालिग के परिजनों की तहरीर के बाद अजय के खिलाफ दिनेशपुर थाने में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।लॉकडाउन के दौरान अजय जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद वह नाबालिग से बात करने लगा था लेकिन नाबालिग के परिजन उसे पसंद नहीं करते थे। शनिवार सुबह अजय घर से बाइक लेकर निकल गया। दोपहर में उसने सरोजनगर छतरपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक खड़ी की और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिग से प्यार परवान नहीं चढ़ने पर मृतक के तनाव में रहने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments