Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपिथौरागढ़ अस्पताल की लापरवाही से कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़ अस्पताल की लापरवाही से कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत

पिथौरागढ़ में यहां के बैंक रोड स्थित एक निजी अस्पताल ने कोरोना टेस्ट कराए बगैर दो मरीजों का कई दिन इलाज किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोनों मरीजों की एंटिजन जांच की गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के आधे घंटे बाद ही एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार को दूसरे मरीज ने भी दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत, सीएमओ ने बताया कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को निजी अस्पताल को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल प्रबंधन मरीजों का उपचार करता रहा और उनकी कोरोना जांच नहीं कराई। जब दोनों मरीजों की हालत गंभीर हो गई तो निजी अस्पताल ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों की डेथ ऑडिट रिपोर्ट होनी है। ऐसे में उपचार का ब्योरा लिया जाना जरूरी है। निजी अस्पताल प्रबंधन से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को दिए गए उपचार की रिपोर्ट जांच कमेटी को देने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अस्पताल में इस तरह के गंभीर मरीज आते हैं तो उनकी कोरोना जांच करानी जरूरी है। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments