Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ उप चुनाव : भाजपा ने कांग्रेस को हराया ; हरीश रावत...

पिथौरागढ़ उप चुनाव : भाजपा ने कांग्रेस को हराया ; हरीश रावत की जोरअजमायस भी काम न आयी

विजयी प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अपनी जीत पर पिथौरागढ़ की जनता का आभार जताया और स्व. पंत के द्वारा शुरू  किए गए कार्यो को पूरा करने और उनके सपनों को साकार करने का दावा किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने विस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जीत स्व. प्रकाश पंत को समर्पित की है।

पिथौरागढ़ : वित्त्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में फिर से कमल खिला है। इस चुनाव में भाजपा कांग्रेस को हरा अपनी सीट बरक़रार रखने में सफल रही। उपचुनाव में भाजपा ने स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत व कांग्रेस अंजू लुंठी के बीच मुकाबला था, जिसमें चंद्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3267 मतों से पराजित किया। चंद्रा पंत को 26086 मत को कांग्रेस की अंजू को 22819 मत मिले।

चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कई दिनों तक पिथोरागढ़ में ही डेरा डाल चुनाव का रुख मोड़ने का खूब प्रयास किया परन्तु श्री रावत की जोरअजमायस भी काम न आयी।

25 नंवबर को हुए मतदान की मतगणना गुरु वार सुबह एलएसएम पीजी कालेज में भारी सुरक्षा के बीच हुई। उप चुनाव में कुल मत 50751 पड़े जिसमें भाजपा को 26086 मत तथा कांग्रेस को 22816 मिले।

विजयी प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अपनी जीत पर पिथौरागढ़ की जनता का आभार जताया और स्व. पंत के द्वारा शुरू  किए गए कार्यो को पूरा करने और उनके सपनों को साकार करने का दावा किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने विस क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जीत स्व. प्रकाश पंत को समर्पित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments