Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां...

पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां सरयू नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत

पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां सरयू नदी में डूबने से 5 किशोरों की मौत हो गयी। पांचों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पांचों शवो का अंतिम संस्कार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पांचों किशोर अपनी बहन को शादी के बाद छोड़ने सेराघाट आए थे और आज सुबह जब यह नदी में नहाने गए तो अचानक डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही खेतों में काम करें स्थानीय लोग नदी की ओर दौड़े और नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी देर की खोजबीन के बाद किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। सभी मृतकों की उम्र 15 से 16 वर्ष है। सभी गणाई गंगोली तहसील के गुना गाँव के निवासी है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री के साथ ही ज़िले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडे और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इस दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments