Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में देर रात महसूस किये गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ़ में देर रात महसूस किये गए भूकंप के झटके

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप 3.10 बजे आया।

बता दें कि मंगलवार को सुबह हरिद्वार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई, हालांकि उससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

कुछ समय पहले वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका व्यक्त की थी और कहा था कि हिमालय पर्वत शृंखला में सिलसिलेवार भूकंपों के साथ बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर आठ या उससे भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में इससे भारी तबाही मच सकती है। हालांकि ये भूकंप कब आएंगे इसका अनुमान फिलहाल नहीं लगाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 100 साल में इनके आने की आशंका है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments