Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना, सभी ऊंची चोटियां बर्फ से...

पिथौरागढ़ में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना, सभी ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी, सीमा मार्ग बंद

पिथौरागढ़। वर्षा और बर्फबारी के बाद सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मौसम सुहावना बना हुआ है। ऊंचाई वाले सभी इलाकों में चोटियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। हालांकि बर्फ जमने के कारण जिले के सभी प्रमुख सीमा मार्ग फिलहाल बंद हैं।

थल–मुनस्यारी, तवाघाट–लिपुलेख, सोबला–दारमा और धापा–मिलम मार्गों पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। थल–मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि से पातलथोड़ तक बर्फ हटाने का कार्य लोडर मशीन से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अपरान्ह तक इस मार्ग के खुलने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं लिपुलेख, मिलम और दारमा मार्गों के जल्द खुलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। मुनस्यारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह से वाया मदकोट और जौलजीबी मार्ग से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के बावजूद मौसम साफ रहने से लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा करते समय मौसम और सड़क स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments