Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुनस्यारी में सड़क पर...

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुनस्यारी में सड़क पर बह रहे गधेरे ने लिया रौद्र रूप

पिथौरागढ़।  बीती रात्रि हुई भारी बारिश से धारचूला- मुनस्यारी में व्यवस्थायें एक बार फिर बेपटरी हो गई हैं। निंगालपानी में पहाड़ी दरक जाने से पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी के साईपोलू में भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया है। नदी-नालों ने रौद्र रूप ले लिया है।

बारिश के चलते दरकी विशाल पहाड़ी
धारचूला। धारचूला नगर से छह किलोमीटर पहले निंगालपानी के पास बीती रात्रि दस बजे विशाल पहाड़ी भारी बारिश के चलते दरक गई। पहाड़ी का मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से धारचूला से जौलजीबी, गोरीछाल, डीडीहाट, पिथौरागढ़ के लिए आवागमन करने वाले वाहन फंस गये। मार्ग बंद होेने की सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बुधवार की सुबह मार्ग नहीं खुलने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जरूरी यात्रा पर निकले लोगों ने पैदल चलकर मलबा पार कर दूसरी ओर से वाहन पकड़े। नगर के खड़ी गली में सीवर लाइन चोक हो जाने से गंदा पानी पूरे बाजार में फैल गया, जिससे बुधवार को लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।

बुंगबुंग सिमखोला के ठुलीगाड़ में बना 40 मीटर लंबा पैदल पुल झुक गया है। पुल कभी भी धराशायी हो सकता है। पुल टूटने पर ग्राम सभा के दर्जनों गांवों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments