Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, ढोल नगाड़े से ग्रामीणों ने किया स्वागत, मंदिर...

पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, ढोल नगाड़े से ग्रामीणों ने किया स्वागत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

पिथौरागढ़ : दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ से सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव विकास खंड डीडीहाट के हड़खोला पंहुचे। गांव पंहुचने पर मुख्यमंत्री का ग्रामीणों एवं क्षेत्र वासियों ने ढ़ोल नगाड़े से भव्य स्वागत किया गया। गांव पंहुचते ही मुख्यमंत्री ने सर्व प्रथम भगवान हरि चंद मंदिर में जाकर परिवार संग पूजा-अर्चना कर परिवार व प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।

मंदिर के पुजारी विद्याधर भट्ट द्वारा पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों द्वारा झोड़ा-चाचरी व खेल लगाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से भेंट कर उनके हाल जाना और गांव की समस्या से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गांव आने पर ग्रामीणों के चेहरे खिले नजर आए। ग्रामीणों ने सीएम का सपरिवार भव्य स्वागत किया।

सीएम ने फहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभग करते हुए, नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई के तिरंगे झंडे का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, तथा राष्ट्रीय गान गाया गया तथा सलामी ली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments