Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारत-नेपाल सीमा को लेेकर असमंजस, धारचूला पुल तो खुला रहा पर आवाजाही...

भारत-नेपाल सीमा को लेेकर असमंजस, धारचूला पुल तो खुला रहा पर आवाजाही नहीं

पिथौरागढ़। भारत नेपाल सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पुल खुले हैं, परंतु धारचूला पुल पर आवाजाही बंद रही। नेपाल की मीडिया में सीमा सील होने की चर्चा व्याप्त है।

भारत नेपाल सीमा पर धारचूला पुल पर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने नेपाल से 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर भी प्रवेश की अनुमति दी है। प्रशासन के इस निर्देश पर पुल पर तैनात एसएसबी ने बिना रिपोर्ट के भारत में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिसके चलते नेपाली नागरिक परेशान हैं। इतना ही नही पुल पर भारत से नेपाल जाने पर भी रोक लगा दी गई है। नेपाल से भारी संख्या में लोग भारत आने के लिए अपनी तरफ आ रहे हैं परंतु भारत की तरफ पुल बंद होने से भारत नहीं आ पा रहे हैं।

नेपाली लोग दवा व घरेलू सामान आदि की खरीदारी के लिए भारत आना चाह रहे हैं ताकि सामान खरीद कर नेपाल लौट सके। वहीं भारत के लोग भी आवश्यक कार्य के लिए नेपाल जाना चाह रहे हैं। पुल पर आवाजाही होने से दोनों देशों के लोग परेशान रहे। पुल खुला रहने तथा आवाजाही नहीं होने से स्थिति असमंजस की बनी है। एसडीएम केएन गोस्वामी का कहना है कि 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट होने पर कोई भी नेपाली नागरिक भारत आ सकता है। प्रशासन के अनुसार यह कदम कोरोना के बढ़ते संरक्षण को लेकर उठाया गया है।

झूलाघाट से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर पुल खुला है और सामान्य आवाजाही हो रही है। नेपाल से आने वालों की भारत में तथा भारत से जाने वालों की नेपाल में जांच हो रही है। नेपाल मीडिया के अनुसार तीन दिन पूर्व नेपाल में काठमांडू में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

जिसमें सीमा बंद करने के संबंध में चर्चा की गई। इधर बैतड़ी प्रशासन के अनुसार आवाजाही पर प्रतिबंध का कोई निर्णय नहीं है परंतु संक्रमण को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। वहीं नेपाल की मीडिया में 16 गते यानि 29 अप्रैल से सीमा सील होने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments