Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुनस्यारी महोत्सव में गोली चली, तहसील कर्मी घायल, तहसील और थाने का...

मुनस्यारी महोत्सव में गोली चली, तहसील कर्मी घायल, तहसील और थाने का घेराव

पिथौरागढ़ : मुनस्यारी महोत्सव में शुक्रवार की रात्रि 11 बजे कार्यक्रमो के समापन के समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से गोली चलाई गई। गोली तहसील कर्मी रमेश राम के दाहिने कंधे में लगी। कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। घायल रमेश राम को सीएचसी पहुचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार सुबह जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस घायल व्यक्ति के बयान ले चुकी है। मुनस्यारी जैसे शांत स्थान पर गोली चलने से लोग दहशत में है। स्थानीय लोगो द्वारा मुनस्यारी के सभी पिस्तौलधारको की पिस्टलों की जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार गोली पिस्तौल से चलाई गई है।

शिल्पी समिति ने तहसील और थाने का किया घेराव

मुनस्यारी महोत्सव के दौरान चली गोली से घायल रमेश राम की किसी से दुश्मनी नही है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जब वह जनरेटर बंद करने के झुका था उस समय गोली लगी जो उसके कंधे में लगी। यदि वह खड़ा होता तो गोली उसके सीने में लगने के आसार थे। गोली चलाने वाला किसी को मारने या खाली गोली चलाकर दहशत पैदा करना चाहता था यह स्पष्ट नही हो सका है। गोली चलते समय लाइट बन्द होने से अंधेरा हो गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सभी पिस्तौलधारको की पिस्तौल की जांच की जा रही है। 

दूसरी तरफ तहसील कर्मी को गोली लगने से शिल्पी समाज आक्रोशित है। शिल्पी उत्थान समिति ने अध्यक्ष बसंत आर्या के नेतृत्व में जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय ओर थाने का घेराव किया। तहसील प्रशासन और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर  गोली चलाने वाले का पता लगाने का आश्वासन दिया है। शिल्पी समाज ने 48 घण्टे के भीतर कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है। शिल्पी समाज का प्रदर्शन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments