Sunday, March 8, 2026
Homeपिथौरागढ़यात्री नहीं मिलने पर पिथौरागढ़-बागेश्वर बस सेवा बंद

यात्री नहीं मिलने पर पिथौरागढ़-बागेश्वर बस सेवा बंद

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से बागेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए संचालित रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। निगम ने यात्री नहीं मिलने का तर्क देकर बस सेवा बंद कर दी है। ऐसे में पिथौरागढ़- बागेश्वर आवागमन करने वाले यात्री परेशान हैं।

पिथौरागढ़ से बागेश्वर आने जाने के लिए वर्तमान में रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। बीस रोज पूर्व रोडवेज ने वाया गंगोलीहाट होते हुए बागेश्वर के लिए बस सेवा शुरू की थी। दो रोज पूर्व यह सेवा बंद कर दी गई। बताया गया कि रूट पर यात्री नहीं मिलने के चलते सेवा बंद करनी पड़ी है। सेवा बंद हो जाने से पिथौरागढ़ से गंगोलीहाट और बेरीनाग जाने वाले यात्री परेशान हैं। मजबूर यात्रियों को जीपों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने कहा कि इस संबंध में निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

इधर, अक्टूबर प्रथम सप्ताह से झूलाघाट, धारचूला और पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने के निर्देश पर निगम को अभी तक कोई गाइड लाइन नहीं मिली है, जिसके चलते निगम अब तक बसों के संचालन का कोई खाका नहीं खींच सका है।

पिथौरागढ़- बागेश्वर बस सेवा के लिए यात्री नहीं मिलने से सेवा बंद करनी पड़ी है। वर्तमान में टनकपुर और हल्द्वानी के लिए सेवाएं दी जा रही हैं, इनमें भी यात्रियों की संख्या बहुत कम है। दिल्ली के लिए बसों के संचालन को गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।

-एसएस रावत, सीनियर फोरमैन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments