Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधलड़की को फ़ेसबुक में युवक से दोस्ती पड़ी महंगी, शादी से इंकार...

लड़की को फ़ेसबुक में युवक से दोस्ती पड़ी महंगी, शादी से इंकार करने पर युवक से युवती को घोंपा चाकू।

पिथौरागढ़ की रहने वाली एक लड़की को फेसबुक में युवक से दोस्ती करनी महंगी पड़ गयी। लड़की के शादी से इंकार करने पर युवक ने उसपर को चाकू से वार कर दिया। जिससे युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी। युवती का अस्पताल मे इलाज हो रहा है और आरोपी प्रेमी हवालात पहुंच गया है। आपको बता दे चार वर्ष पहले बागेश्वर निवासी युवक का पिथौरागढ़ निवासी युवती से फेसबुक मे प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा। धीरे- धीरे दोस्ती बढ़ती चली गई। बीते दिन बागेश्वर से प्रेमी पिथौरागढ़ पहुंच गया, उसने अपनी प्रेमिका से शादी करने की बात की तो प्रेमिका के मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मार दिया। युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धाना कोतवाली मे धारा 307 हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर किया गया। पुलिस रात से ही आरोपी की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने उसे थल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments