Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविनोद कापड़ी ने पिथौरागढ़ में शुरू की फिल्म की शूटिंग, 80 वर्षीय...

विनोद कापड़ी ने पिथौरागढ़ में शुरू की फिल्म की शूटिंग, 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की दिखेगी कहानी

बेरीनाग : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और कई चर्चित फिल्म बना चुके विनोद कापड़ी अब पहाड़ के 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारेंगे। बुबू हिमालय (bubu Himalaya) के नाम से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में शुरू हो गई है।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
अगले वर्ष फिल्म रिलीज होगी। प्रयोगधर्मी फिल्म के लिए चर्चित निर्देशक विनोद कापड़ी ने फिल्म के मुख्य किरदार के लिए बेरीनाग के उखाड़ा गांव के 78 वर्षीय पदम सिंह और गढ़तिर की 68 वर्षीय हीरा देवी का चयन किया है।

दंपति ने आज तक कैमरा नहीं देखा
इन दोनों ने आज तक न तो कैमरा देखा और नहीं एक्टिग की। कापड़ी ने दोनों के साथ एक महीने की वर्कशॉप की। एक्टिंग कोच अनूप त्रिवेदी की मदद ली। शेरनी फिल्म में विद्या बालन के साथ अहम किरदार निभा चुके अनूप नेशनल स्कूल आफ ड्रामा के पास आउट है।

उत्तराखंड में शूट होगी पूरी फिल्म

निर्देशक कापड़ी ने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में ही की जाएगी। फिल्म के सारे कलाकार उत्तराखंड से ही लिए गए हैं। बूबू हिमालय में संगीत गुलजार और विशाल भारद्धाज का होगा। उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर कई ओटीटी प्लेटफार्म अपनी दिलचस्पी जता चुके हैं।

बना चुके हैं कई चर्चित फिल्में
विनोद इससे पहले मिस टनकपुर हाजिर हो, पीहू और 1232 किलोमीटर जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। वे मूल रूप से बेरीनाग के ही रहने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग बेरीनाग के बाद रीठा, चौकोड़ी, थल, नाचनी, दारमा घाटी के दांतू और दुग्तू गांव में होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments