Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधव्यापार मंडल के संयुक्त सचिव धामी ने जहर खाकर की आत्महत्या, छोड़ा...

व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव धामी ने जहर खाकर की आत्महत्या, छोड़ा पांच पन्नों का सुसाइड नोट

पिथौरागढ़ में रविवार देर रात नगर उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव हरिओम धामी ने व्यापार भवन में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नगर के गांधी चौक में दुकान चलाने वाले हरिओम धामी ने देर रात व्यापार भवन पहुंचकर जहरीला पदार्थ खाया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया।

धामी पांच पन्ने का सुसाइड नोट व्यापार भवन में छोड़ गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में लिखी गई बातों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments