Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज, सीएम...

स्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण आज, सीएम करेंगे अनावरण

सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को डीडीहाट में स्वामी विवेकानंद की प्रदेश में सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नगर पालिका डीडीहाट ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

18 फुट ऊंची है प्रतिमा
डीडीहाट नर्सरी चौराहे पर नगर पालिका ने 6.83 लाख रुपये की लागत से स्वामी विवेकानंद की 18 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है। इसे हल्द्वानी के राधे श्याम शर्मा ने बनाया है। प्रतिमा को बनने में करीब दो से ढाई माह का समय लग गया। 

नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल का कहना है कि प्रतिमा के अनावरण की सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि डीडीहाट नगर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान विभूतियों की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments