Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ में बादल फटने से तीन घर मलबे में तब्दील, लोग भयभीत

पिथौरागढ़ में बादल फटने से तीन घर मलबे में तब्दील, लोग भयभीत

देहरादून। संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से बारिस थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के मदकोट क्षेत्र में एक बार फिर बुधवार देर रात बादल फटने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मलबे से तीन मकान ध्वस्त हो गए। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। इस गांव में 12 अगस्त की रात भी बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। दूसरी ओर चमोली के पठियालधार में पहाड़ी से गिरे मलबे में दबकर एक रिटायर फौजी की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ जिले के मदकोट में बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही बादल फटने से तामाखाली तोक और आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर रात में ही सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जमा हो गए। इस दौरान गांव में तीन मकान ध्वस्त हो गए। गांव की पेयजल लाइन व पैदल मार्ग भी बह गया। गौरतलब है कि 12 अगस्त को बादल फटने से गांव में चार लोगों की मौत हो गई थी।

गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम रंग बदलता रहा। सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद तेज बौछारें पड़ने लगीं। लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। लामबगड़ के पास बुधवार शाम मलबा आने बंद हाईवे को सीमा सड़क संगठन के जवानों ने सुबह दस बजे सुचारु कर दिया। बारिश के कारण टिहरी जिले के बिरोड़ गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार ने रिश्तेदारों के घर में शरण ली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments