Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़नगर की सफाई में खुद जुटे नगर पालिकाध्यक्ष; सभासदों ने भी दिया...

नगर की सफाई में खुद जुटे नगर पालिकाध्यक्ष; सभासदों ने भी दिया साथ

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को नगर के मुख्य बाजारों में सफाई अभियान चलाया. जगह-जगह लगाए गए कूड़े के ढेर हटाए गए.  इससे लोगों को खासी राहत मिली. पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती खुद अभियान में शामिल हुए. उनका साथ सभासदों ने भी दिया.

सफाई अभियान के दौरान सिमलगैर बाजार, पुरानी बाजार क्षेत्र में लंबे समय से लोगों द्वारा एकत्र किए गए गए कूड़े के ढेर हटाए गए.  मार्गो में बेतरतीब फैली झाड़ियों का कटान किया गया.

इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थलों पर ही डालने का अनुरोध किया. सफाई अभियान में रेडक्रास सोसाइटी के महेश मखौलिया, सभासद चंद्रकला खन्ना, सुशील खत्री, विकास कुमार, सुंदरलाल, सुनील कुमार, उमेश साह, दीपक, राहुल, दिनेश तिवारी, राजेश, रंजना, नीमा, जानकी आदि शामिल हुए.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments