Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथोरागढ़ में जीजीआईसी की छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

पिथोरागढ़ में जीजीआईसी की छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

पिथोरागढ़ (संवाददाता): आज यहाँ  पिथोरागढ़ जी जी आई सी की छात्राओं ने स्वछता की शपथ लेते हुए कहा  ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम’ स्व्क़छ रखेंगे. दैनिक हिन्दुस्तान के स्वच्छता अभियान के तहत आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 600 से अधिक छात्राओं ने स्वच्छता की शपथ ली।

कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंदा रावत ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि हम अपने घर के साथ ही मोहल्ले, स्कूल व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं रखें। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वह प्रदूषण फैलाने वाले पालीथिन का कतई प्रयोग न करें। इस दौरान छात्राओं ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments