Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसात पर्वतारोहियों के शव पिथौरागढ़ पहुंचाये गए

सात पर्वतारोहियों के शव पिथौरागढ़ पहुंचाये गए


देहरादून। संवाददाता। भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आज सात लापता पर्वतारोहियों में से चार के शव भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की सहायता से उत्तराखंड के मुनस्यारी आधार शिविर में लाये गये। बाकी तीन शवों को भी आज ही पिथौरागढ़ लाया जाएगा। बीते रोज 12 घंटों के अभियान के बाद सात शवों को आईटीबीपी बेस कैंप में लाया गया था।
बीते सप्ताह, आईटीबीपी की खोजी टीम ने नंदा देवी के रास्ते में लापता हुए आठ पर्वतारोहियों में से सात के शव बरामद किए थे। वे आपस में रस्सी के सहारे बंधे हुए थे, वहीं अभी तक आठवें शव का पता नहीं चल सका है।

बता दें कि 3 मई को मुनस्यारी से नंदा देवी ईस्ट के लिए रवाना हुए 13 सदस्यीय दल में से ब्रिटेन निवासी मार्टिन मोरिन, जोन चार्लिस मैकलर्न, रिचर्ड प्याने, रूपर्ट वेवैल, अमेरिका के एंथोनी सुडेकम, रोनाल्ड बीमेल, आस्ट्रेलिया की महिला पर्वतारोही रूथ मैकन्स और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन के जनसंपर्क अधिकारी चेतन पांडेय पर्वतारोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। ये शव बाद में हैलीकॉप्टर से खोजी अभियान चलाने के दौरान दिखाई दिये, जिसके बाद आईटीबीपी के एक दल को कुशल पर्वतारोही डिप्यूटी कमांडेट रतन सिंह सोनाल के नेतृत्व में हैलीकॉप्टर से बेस कैंप में उतारा गया था। जिनकी खोजबीन में सात शव बरामद किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments