Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़शिशु मंदिर नया बाजार के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

शिशु मंदिर नया बाजार के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

पिथोरागढ़  (संवाददाता) : सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। शंखनाद जन चेतना मंच के निदेशक ललित शौर्य के नेतृत्व में बच्चों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। मंच के निदेशक शौर्य ने कहा कि नगर को स्वच्छ बनाना हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। स्वच्छता होगी तो आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी नहीं होगा।

युवाओं ने रास्ते में आने जाने वाले लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया और कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने का आह्वान किया। इसके बाद बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प लेकर समय-समय पर नगर में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर रोहित पुजारी, आकाश कार्की, कार्तिक कुमार, विशाल, कार्की, मनोज सिंह, मुकुल अधिकारी, सतीश जोशी, मुकुल उपाध्याय, बिट्टू पंत समेत कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments