Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़नगर पालिका का सफाई अभियान जारी; आज एंचोली वार्ड में हुई वृह्द...

नगर पालिका का सफाई अभियान जारी; आज एंचोली वार्ड में हुई वृह्द सफाई

पिथोरागढ़ (संवाददाता) : नगर पालिका ने एंचोली वार्ड में वृह्द स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक भी किया गया। आज भी नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती के नेतृत्व में कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने एंचोली वार्ड में बंद पड़ी नालियों और रास्तों की सफाई की। पालिका अध्यक्ष खाती ने स्वच्छता अभियान में साथ देने के लिए आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि पालिका नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर है। इस दौरान सभासद त्रिलोक महर, भुवन जोशी, गणेश सामंत, मुकेश चंद, दिनेश मेहता, सुभाष पांडे, सुनील मलिक, कृपाल सहित कई पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments