Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ में मकान गिरने से दो की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल

पिथौरागढ़ में मकान गिरने से दो की मौत, दर्जन से ज्यादा घायल


पिथौरागढ़। संवाददाता। पिथौरागढ़ के गणाई तहसील के कांडा में आज सुबह एक घर अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों को बागेश्वर ले जाया गया था।

बेरीनाग से स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी बागेश्वर रवाना की गई थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया। वहीं हादसे के बाद से स्थानीय लोगों दहशत का माहौल है। वहीं कुछ लोग इस हादसे को भारी बारिस की वजह मान रहे हैं। जबकी प्रशासन को हादसे की ठोस वजह मालूम नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments