Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ादेवरानी को तेंदुए से बचाने के लिए जा भिड़ी दिलेर जेठानी

देवरानी को तेंदुए से बचाने के लिए जा भिड़ी दिलेर जेठानी

 

देहरादून। संवाददाता। देवरानी और जेठानी के रिश्तों को आम तौर पर विरोधी के रूप में लिया जाता है। मगर देवभूमि के अल्मोड़ा जिलें में महिला ने अपनी देवरानी को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल तेंदुए से जा भिड़ी।

 

तेंदुए और महिला के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद मौके से भागने से पहले तेंदुए ने अपने पंजों की खरोंचों से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अलमोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि घटना जिले के हवालबाग क्षेत्र के पिलखा गांव में रविवार सुबह हुई जब दोनों महिलाएं घास काटने गयी थीं।

वहां घात लगाये बैठे तेंदुए ने अचानक घास काट रही 24 वर्षीया पूजा पर पीछे से हमला कर दिया। पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही उसकी 35 वर्षीया जेठानी उमा देवी अपनी दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गयी।
कुछ देर तक चले भीषण संघर्ष के बाद तेंदुआ दोनों महिलाओं को छोडकर भाग गया।

 

दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं में से प्रत्येक को वन विभाग की ओर से शीघ्र ही 50,000 रू का मुआवजा दिया जायेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments