Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुख्यमंत्री ने दी हल्द्वानी को 20 करोड़ की सौगात;पंडित दीन दयाल उपाध्याय...

मुख्यमंत्री ने दी हल्द्वानी को 20 करोड़ की सौगात;पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण

हल्द्वानी (संवाददाता) : दिवाली के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी को 20 करोड़, 13 लाख रुपए की सौगात दी है। इसके साथ ही रानीबाग चित्रशिला घाट पर ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत शवदाह गृह, सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सामने सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग, जेल रोड व पनचक्की चौराहे पर म्यूजिकल फव्वारा लगाने की भी घोषणा की।

हल्द्वानी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। केदारनाथ में जिस तरह कागजों में एक साल में एक ही जगह तीन-तीन पुल बन गए हैं। इस तरह के घोटालों पर सरकार कड़ी कार्रवार्इ करेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि 2019 तक हर घर को बिजली और 2022 तक हर व्यक्ति को छत उपलब्ध कराने का भी वादा किया। एजुकेशन के क्षेत्र में सिपैड़ व निफ्ट जैसे संस्थानों को एक साल के भीतर खोलने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments