Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में दीपावली दि गई बधाई

भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह में दीपावली दि गई बधाई

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : कार्यकर्ता मिलन समारोह में दीपावली की बधाई देते हुए भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया का स्वागत किया गया। घंटाकरण स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीएम एवं सांसद नैनीताल भगत सिंह कोश्यारी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी थे। कोश्यारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों के अनुसार चल रही हैं। अब पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करे और सरकार के कार्यों का प्रचार, प्रसार करे।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही अराजकता का माहौल समाप्त हो गया है। जिलाध्यक्ष वल्दिया ने दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और काबिना मंत्री प्रकाश पंत का आभार जताया। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का वादा किया।

कार्यक्रम में राजेंद्र रावत, गोविंद महर, महेंद्र लुंठी, उमा पांडेय, सुभाष जोशी, गणेश भंडारी, किशन सिंह खड़ायत, नंदन सिंह कोश्यारी, बसंत जोशी, मनोज सामंत, बृजेश जोशी, भगवती पुनेठा, राजेंद्र जोशी, राम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments