Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरझूलाघाट में रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक ने काली नदी में लगाई छलांग,...

झूलाघाट में रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक ने काली नदी में लगाई छलांग, लापता

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट में रेस्टोरेंट चलाने वाले एक युवा व्यापारी ने काली नदी में छलांग लगा दी। समझा जाता है कि युवक ने निजी कारणों से काली में कूद कर जान देदी है। व्यापारी का अभी तक पता नही लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

झूलाघाट बाजार में चाउमीन और मोमो सहित रेस्टोरेंट चलाने वाले कैलाश सिंह बिष्ट (27 वर्ष) पुत्र केशर सिंह बिष्ट ने सुबह काली नदी में कूद मार दी। उसे नदी में कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया।

साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। कैलाश बिष्ट मूल रूप से खड़यानी जिला बैतडी नेपाल का निवासी है। कई वर्षों से वह भारत के झूलाघाट में दुकान चलाता था। यहां पर उसने मकान भी खरीदा है। वह विगत कुछ दिनों से परेशान था। वह रात भर दूकान खोलकर बैठा रहता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments