Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ''संदीप और पिंकी फरार'' की शूटिंग...

यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ”संदीप और पिंकी फरार” की शूटिंग के लिए नायक अर्जुन कपूर पिथौरागढ़ पहुंचे।

पिथौरागढ़ (संवाददाता) :  यशराज बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार को पिथौरागढ़ में फिल्माया जा रहा हैं। इसकी शूटिंग के लिए कल फिल्म के नायक अर्जुन कपूर अपनी टीम के साथपिथौरागढ़ पहुंचे। नायिका परिणति चोपड़ा को भी आना है। निर्देशक दिवाकर बनर्जी सहित पूरी टीम पिथौरागढ़ पहुंची है। पिथौरागढ़ में पहली बार बड़े बैनर के तले बन रही फिल्म की शूटिंग होने से पिथौरागढ़वासी उत्साहित हैं।

दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे, दिल तो पागल है, दाग, सुल्तान जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले यशराज बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार हैं फिल्म की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो रही है। फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर चार्टर विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से वह सीधे धारचूला रोड स्थित सुमेरू होटल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य और यहां के पर्यावरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ का पूर्ण दीदार करने के बाद ही वह यहां के बारे में बोलेंगे। होटल के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस फिल्म के लिए प्रशासन से 28 दिन की अनुमति मांगी गई थी। फिल्म की शूटिंग भारत और नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के झूलापुल तक होनी है। मालूम हो कि यह क्षेत्र पंचेश्वर बांध बनने के बाद डूब जाएगा परंतु इस फिल्म के माध्यम से इस क्षेत्र की यादें सदा के लिए जीवित रहेंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments