Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ में फिल्म ''संदीप और पिंकी फरार'' की शूटिंग हुर्इ शुरू; पहले...

पिथौरागढ़ में फिल्म ”संदीप और पिंकी फरार” की शूटिंग हुर्इ शुरू; पहले दिन जीआइसी रोड की एक दूकान में दृश्य फिल्माए गए।

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : प्रेम कहानी पर आधारित ”संदीप और पिंकी फरार” फिल्म की शूटिंग शुरू हो गर्इ है। पहले दिन जीआइसी रोड की एक दूकान में दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग देखने यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

यशराज बैनर तले के लिए नायक अर्जुन कपूर, निर्देशक दिवाकर बनर्जी सहित पूरी टीम जहां बीते रविवार को पिथौरागढ़ पहुंची। तो वहीं आज सोमवार को फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा भी पिथौरागढ़ पहुंच गर्इ। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरते ही उन्होंने यहां की सुंदरता की जमकर तारीफ की। हवाई पट्टी से वह सीधे धारचूला रोड स्थित सुमेरु होटल पहुंची।

दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे, दिल तो पागल है, दाग, सुल्तान जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले यशराज बैनर तले प्रेम कहानी पर आधारित संदीप और पिंकी फरार हैं फिल्म की शूटिंग सोमवार से पिथौरागढ़ में शुरू हो रही है। फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर चार्टर विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरे। यहां से वह सीधे धारचूला रोड स्थित सुमेरू होटल पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य और यहां के पर्यावरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ का पूर्ण दीदार करने के बाद ही वह यहां के बारे में बोलेंगे। होटल के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस फिल्म के लिए प्रशासन से 28 दिन की अनुमति मांगी गई थी। फिल्म की शूटिंग भारत और नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के झूलापुल तक होनी है। मालूम हो कि यह क्षेत्र पंचेश्वर बांध बनने के बाद डूब जाएगा परंतु इस फिल्म के माध्यम से इस क्षेत्र की यादें सदा के लिए जीवित रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments