Saturday, March 7, 2026
Homeपिथौरागढ़प्राथमिक विद्यालय पौसा में प्रेशर कुकर फटने से भोजन माता झुलसी, हायर...

प्राथमिक विद्यालय पौसा में प्रेशर कुकर फटने से भोजन माता झुलसी, हायर सेंटर रेफर

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : बेरीनाग विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से भोजन माता बुरी तरह से झुलसी। भोजन माता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राथमिक विद्यालय पौसा में भोजन माता शांति देवी दोपहर का भोजन बना रही थी। इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया, जिसकी चपेट में आने से भोजन माता पूरी तरह से झुलस गर्इ। आनन-फानन में उन्हें पीएचसी बेरीनाग लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल भोजन माता मूक बधिर और विधवा है उनके तीन छोटे बच्चे भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments