Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसफाई अभियान के दूसरे चरण में पिथौरागढ़ नगर की गलियों में चला...

सफाई अभियान के दूसरे चरण में पिथौरागढ़ नगर की गलियों में चला विशेष सफाई अभियान

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : साफ और स्वच्छ पिथौरागढ़ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है। सड़कों के आसपास की सफाई के बाद अब गलियों में सफाई का अभियान चल रहा है।

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने जीआइसी रोड से कुजौली तक के सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साफ और स्वच्छ पिथौरागढ़ के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनता सहयोग देगी तो पालिका हर संभव मदद को तैयार है। इस मौके पर कुजौली से स्टेडियम तक सफाई अभियान चलाया गया। नालियों और नालों में जमा गंदगी हटाई गई। पांडेय गांव पुल के पुनर्निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था संचालन के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग का भी पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण किया।

इस मौके पर क्षेत्र की जनता द्वारा मार्ग को दुरुस्त करते हुए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक करने की मांग रखी गई। खाती ने बताया कि सफाई कार्यक्रम और पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार का कार्य एक साथ चल रहा है। नगर में एक भी स्ट्रीट लाइट खराब नहीं होने दी जाएगी। इस अभियान के दौरान उनके साथ मो. आरिफ, दीपक कफलिया, शिवओम वर्मा, पवन पाटनी, सुभाष पांडेय, नितिन महर, सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, विकास वाल्मीकि सहित पर्यावरण मित्र थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments