Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट के बीच एक बोलेरो खाई में गिरी, 13 लोग...

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट के बीच एक बोलेरो खाई में गिरी, 13 लोग हुए घायल; पांच की हालत गंभीर

पिथौरागढ़ (संवाददाता) : टनकपुर तवाघाट हाईवे में धारचूला से तवाघाट मध्य एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इसमें पांच की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों  को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन (यूके 05 टीए 0793) वाहन धारचूला से पांगू जा रहा था। धारचूला से आठ किमी दूर कूलागाड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। फलस्वरूप वाहन में सवार कुंदन राम (45 वर्ष) पुत्र लाली, सिरखा रमेश पुत्र हर राम, दुर्गा पत्नी रमेश राम, ममता पुत्री रमेश, राखी पुत्री रमेश, अक्षर पुत्र रमेश, जितेंद्र वर्मा निवासी सिरदांग, राजेश्वरी पत्नी मनीष खैर निवासी सिरखा, अंशिका पुत्री मनीष, निरंजन सिंह पुत्र सोबन सिंह निवासी सिरखा, पूजा पुत्री रवीन्द्र बगीचा धारचूला, ईशा कुंदन, चालक आशुतोश वर्मा पुत्र राम लाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से घायलों को सीएचसी धारचूला लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments